ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : किन राशियों के लिए यह हफ्ता लाएगा अच्छे समाचार, जानें सभी 12 राशियों वालों का हाल

Weekly Horoscope 10 to 16 April 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया बताती हैं कि इस हफ्ते वृषभ राशि वालों की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। मिथुन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत।

मेष :
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप परेशानियों से निजात पा लेंगे। इस हफ्ते के अंत तक कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपने मन में निराशा और अवसाद को हावी न होने दें। आप अपनी बातचीत से सारे बिगड़े कार्य सुलझा लेंगे। खानपान का सुख मिलेगा। घर-कुटुंब में एक अच्छा वातावरण रहेगा। छोटी यात्राएं हो सकती हैं। सप्ताहांत में माता की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सप्ताह अच्छा रहेगा। वही नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह प्रतिस्पर्धा का समय है। मनोबल मजबूत रखें। दांपत्य जीवन में कटुता रहेगी। विवाद से बचें। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत शुभ नहीं है।

वृषभ : इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे, परंतु वाणी पर संयम रखना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें वरना स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। इनके जरिये लाभ होने की भी पूरी संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता या परेशानी रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। वाणी पर विशेष रूप से संयम रखें।

मिथुन : सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा। सप्ताहांत में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। मन में ऊर्जा की अधिकता रहेगी परंतु आपको झगड़ों से बचना होगा। खानपान संबंधी परेशानी हो सकती है। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होाग। भूमि वाहन भवन आदि से संबंधित खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित होगा, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा सरकार या राजकीय पक्ष से लाभ होने की पूरी संभावना है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सप्ताह बिल्कुल अच्छा नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी इस सप्ताह संभलकर रहने की आवश्यकता है। गलतियों से बचें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह पदोन्नति दायक है। मन में उत्साह और ऊर्जा की प्रबलता रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए सप्ताह अच्छा है।

कर्क : राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी के जरिये आप बिगड़े हुए कार्य संभाल लेंगे। घर परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों की तरफ से कुछ परेशानी या व्यवधान उत्पन्न हो सकते है। भूमि-भवन और वाहन आदि के खरीद-फरोख्त के लिए यह सप्ताह उपयुक्त नहीं है। वाहन संभालकर चलाएं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने का नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। भाग्य साथ देगा। सरकार से भी फायदा होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। मेहनत का प्रतिफल प्रतिफल मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में विवाद से बचना चाहिए।

सिंह : सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में बिगड़े काम बनेंगे। धन का आगमन होगा। कुछ परेशानी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ सकती है। आपके मन में अवसाद और निराशा की भावना भी रह सकती है, इसलिए मनोबल ऊंचा रखने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम और खान-पान का ध्यान रखें। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से समस्या उत्पन्न हो सकती है। माता पक्ष से कुछ शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद-फरोख्त से लाभ होने की पूरी संभावना है। रिसर्च कर रहे जातकों और विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते संभलकर रहने की आवश्यकता है।

कन्या : सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चन या परेशानी आ सकती है। वाणी और खानपान का विशेष ध्यान रखें। भूमि-भवन, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय प्रतियोगिता परीक्षा वाला है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्कता रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है तो व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सुखद समाचार लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह मन में जो अवसाद था, उससे छुटकारा मिलेगा घर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों तथा छोटे भाई बहनों से कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है भूमि वाहन भवन आदि की खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह पदोन्नति का समय है।व्यापारी वर्ग को किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में कड़वाहट रह सकती है। व्यर्थ के विवाद से बचना चाहिए।

वृश्चिक : सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी ।मन में आनंद और उत्साह का संचार होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों और छोटे भाई बहनों से कुछ लाभ होने की संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि-भवन और वाहन आदि की खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होगा तथा मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए कुछ अवॉर्ड आदि मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। वही व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ समाचार लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु : सप्ताह की शुरुआत कुछ निराशा या परेशानी के साथ हो सकती है, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस हफ्ते लाभ के अवसर बन सकते हैं। छोटे-भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि-भवन और वाहन आदि की खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। उनसे फायदा भी होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में इस सप्ताह सावधानी रखने की बहुत आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग को आलस्य और प्रमाद से बचना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए बहुत अच्छा समय है। मन में उत्साह की भावना रहेगी। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए इस हफ्ते सतर्क रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ों से विशेष रूप से बचना पड़ेगा।

मकर : सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सप्ताहांत आते-आते आप उन पर काबू पा लेंगे। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ लाभ होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। भूमि-भवन और वाहन आदि की खरीद-फरोख्त के सौदों को टाल देना ही उचित रहेगा। इनसे कुछ नुकसान होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह एक मिलाजुला समय रहेगा। दांपत्य जीवन में भी समय अच्छा रहेगा।

कुंभ : सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, परंतु सप्ताहांत में कुछ परेशानी आ सकती है। घर-परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा। वाणी में तेज रहेगा तथा आप उससे अपनी समस्याओं को हल कर लेंगे। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। भूमि-भवन और वाहन आदि से लाभ होने की पूरी संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में मांगलिक वातावरण के अवसर बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए एक मेहनत का समय है। प्रेम के मामलों में लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा, जबकि व्यापारी वर्ग के लिए यह एक अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की अवसाद और परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। भाग्य साथ देगा। वाणी पर विशेष रूप से संयम रखें तथा खान-पान का ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि-भवन या वाहन आदि की खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उत्तम रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह मिलाजुला सप्ताह है। विद्यार्थी वर्ग के लिए एक अच्छा समय है। इस हफ्ते नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। इसके अलावा नया काम शुरू करने के भी पूरे योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक जोखिम से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में कलह होने की संभावना है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

संबंधित खबरें...

Back to top button