विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए, KKR के खिलाफ उन्होंने अपना 279वां मैच खेला, इस मामले में उन्होंने MS धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

IPL 2026 में पिछले 2 मैचों में 2 बार डक हुए कोहली ने KKR के खिलाफ IPL करियर का 9वां शतक जड़ा।

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रनों का आंकड़ा पार किया, साथ ही वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज भी बने।

कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा सीजन में 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड और मजबूत किया, यह 12वां सीजन है, जब उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा की बराबरी की। KKR के खिलाफ शतक लगाने के बाद कोहली को 21वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।