द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति, दूसरी महिला और सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने वाली नेताओं में शामिल हैं। उनका जीवन बताता है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने प्रोडक्शंस हाउस से एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला किया है। जिसमें उनके निजी और सार्वजनिक जीवन के सफर जैसे, उनके जीवन के अहम पड़ाव, संघर्ष, व्यक्तिगत दुखों को भी दिखाया जाएगा।
हाल में द्रौपदी मुर्मू MP के पांच दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान वे कई सामाजिक, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में इस मिशन को दुनिया के सबसे बड़े आनुवंशिक रोग स्क्रीनिंग अभियानों में से एक बताया।
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। 25 जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण करने वाली मुर्मू, देश की पहली आदिवासी (संथाल समुदाय) हैं। वह प्रतिभा पाटिल के बाद इस सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला हैं।
मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था, उन्होंने मंत्री रहते हुए कई विभाग संभाले और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज बनकर उभरीं। जनता के बीच अपनी सादगी और सीधे जुड़ाव के कारण वे काफी लोकप्रिय रहीं।