23 साल के मानव सुथार राजस्थान से आते हैं, सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेलते हैं. वे बाएं हाथ के स्पिनर होने के साथ-साथ लोवर ऑर्डर के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।
सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए, सुथार ने अपनी गेंदबाजी में अब्दुल मलिक, रहमनुल्लाह गुरबाज और अफजर जजई को चलता किया।
घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से तेजी से पहचान बनाई है, मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सीजन में 39 विकेट हासिल किए और घरेलू क्रिकेट में तेजी से सुर्खियों में आ गए।
मानव सुथार एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज होने के साथ- साथ निचले क्रम के शानदार बल्लेबाज भी है। पहले टेस्ट में उन्होंने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 28 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले।