'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायुसेना के उस ऐतिहासिक अभियान पर आधारित है, जिसने कारगिल युद्ध में दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह अपकमिंग फिल्म एयरफोर्स के साहस, रणनीति और ऑपरेशन की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'शेरशाह' परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान उनके अद्भुत साहस, "ये दिल मांगे मोर के जज्बे और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को भावुक अंदाज में दिखाया गया है।
जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर से घायल सैनिकों की मदद और अहम मिशनों को अंजाम देकर इतिहास रचा।
ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत 'लक्ष्य' एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसकी पृष्ठभूमि कारगिल युद्ध है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक दिशाहीन युवक भारतीय सेना का जिम्मेदार अधिकारी बनकर दुश्मन से मुकाबला करता है।
जेपी दत्ता निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में कारगिल युद्ध की वास्तविक घटनाओं को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान समेत कई सितारों ने भारतीय सेना के वीर अधिकारियों का किरदार निभाया।
बॉबी देओल और अजय देवगन अभिनीत 'टैंगो चार्ली' एक जवान के संघर्षपूर्ण सफर को दिखाती है। फिल्म में असम, नक्सल प्रभावित इलाकों और अंत में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी को प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है।
मोहनलाल अभिनीत 'कीर्ति चक्र' कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों और कारगिल युद्ध के अनुभवों से प्रेरित फिल्म है। मेजर रवि के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सेना के साहस, रणनीति और कर्तव्यनिष्ठा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।
मेजर रवि निर्देशित 'कुरुक्षेत्र' सीधे 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है। मोहनलाल ने कर्नल महादेवन की भूमिका निभाई है, जो दुर्गम पहाड़ियों में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए दुश्मन को करारा जवाब देते हैं।