41 साल की उम्र में जेनिफर विंगेट दूसरी बार शादी करने जा रही हैं, एक्ट्रेस ने शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है, करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद अब एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड संग दूसरी बार शादी करने जा रही हैं।

चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली जेनिफर इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से हैं, ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर सीरियल से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी, उसके बाद एक्ट्रेस ने ‘दिल मिल गए', ‘बेहद’, ‘बेपनाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे शोज में काम किया।

इश्माएल विलियम सिंगापुर के एक बिजनेसमैन हैं, जो फिनटेक और ट्रेडिंग सेक्टर में काम करते हैं, वो फिलहाल MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग की पोजिशन पर काम कर रहे हैं, वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

जेनिफर विंगेट ने पहले टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, दोनों की मुलाकात टीवी शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी वहीं ये दोनों के बीच प्यार हो गया था, फिर कपल ने साल 2012 में शादी कर ली थी, हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया।

एक्ट्रेस और इश्माएल कुछ समय से सीरियस रिलेशनशिप में हैं, विलियम ने वेकेशन के दौरान उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे जेनिफर ने स्वीकार कर लिया, खबर है कि कपल इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकता है।