कॉन्सर्ट की रोशनी के बीच जब जैस्मिन ने अपने रिश्ते का ऐलान किया तो पूरा माहौल खुशी से भर गया। फैंस ने तालियों और चीयर्स के साथ इस खूबसूरत पल का स्वागत किया।
जैस्मिन सैंडलस ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस के सामने पेश किया। उनका यह अंदाज फैंस के दिलों को छू गया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
जैस्मिन सैंडलस के फैंस अब उनके मंगेतर शेखर चौधरी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। अब तक वह ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहे हैं, लेकिन सगाई के ऐलान के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
जैस्मिन और शेखर ने अपने रिश्ते की शुरुआत कब और कैसे की, इसकी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा।
अपनी दमदार आवाज, अनोखे स्टाइल और पंजाबी म्यूजिक के नए अंदाज के लिए मशहूर जैस्मिन सैंडलस ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। उनके 'यार ना मिले', 'इलीगल वेपन', 'शरारत' जैसे सुपरहिट गाने दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं।
दिल्ली कॉन्सर्ट में हुआ जैस्मिन सैंडलस की सगाई का ऐलान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने खास पल को फैंस के साथ शेयर कर जैस्मिन ने सभी को खुश कर दिया।