Meta ने भारत में Instagram Plus सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम प्लान के तहत यूजर्स को कई नए और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जो उनके Instagram एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा बेहतर और पर्सनलाइज्ड बनाएंगे।
Instagram Plus एक वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसे लेना पूरी तरह यूजर की पसंद पर निर्भर करता है। जो लोग अतिरिक्त फीचर्स और प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वे 299 रुपए प्रति माह देकर इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं। फ्री वर्जन पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
Instagram Plus का यह फीचर यूजर्स को स्टोरी पर बेहतर इनसाइट्स देगा। अब वे देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है। इससे कंटेंट की लोकप्रियता और ऑडियंस की दिलचस्पी को समझना आसान होगा।
Instagram Plus यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल पर अधिकतम 6 पोस्ट पिन कर सकेंगे। इससे पसंदीदा या महत्वपूर्ण कंटेंट हमेशा सबसे ऊपर दिखाई देगा। यह फीचर प्रोफाइल को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद करेगा।
Instagram Plus के साथ यूजर्स को प्रोफाइल और बायो के लिए एक्सक्लूसिव फॉन्ट्स मिलेंगे। इसके अलावा Meta और लोकप्रिय क्रिएटर्स द्वारा डिजाइन किए गए कस्टम ऐप आइकन्स भी उपलब्ध होंगे। इससे प्रोफाइल और ऐप का लुक पहले से ज्यादा यूनिक और पर्सनलाइज्ड बनेगा।
Instagram Plus में मिलने वाले Animated Super Heart Reactions चैटिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाएंगे। इन खास एनिमेटेड हार्ट्स की मदद से यूजर्स अपनी भावनाएं ज्यादा आकर्षक तरीके से व्यक्त कर सकेंगे। इससे बातचीत पहले से अधिक इंटरैक्टिव और एंगेजिंग महसूस होगी।
Instagram Plus के इस फीचर से यूजर्स अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स पर सीधे कंटेंट पोस्ट कर सकेंगे। खास बात यह है कि ये पोस्ट फॉलोअर्स की मुख्य फीड में दिखाई नहीं देंगी। इससे प्रोफाइल अपडेट रखना आसान होगा, बिना हर पोस्ट को व्यापक रूप से शेयर किए।
Instagram App को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें- अपनी Profile पर जाएं, ऊपर दिए गए Menu पर टैप करें, Settings सेक्शन खोलें, Instagram Plus विकल्प चुनें, फीचर्स और प्राइसिंग देखें, Subscribe पर टैप करें, भुगतान पूरा करें