केंद्र सरकार ने 22% से 30% तक एथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी है। इसके तहत E22, E25, E27 और E30 जैसे नए फ्यूल वेरिएंट्स को टैक्स फ्री किया जाएगा सरकार का मानना है कि इससे क्लीन फ्यूल को बढ़ावा मिलेगा।

देशभर के पेट्रोल पंपों पर फिलहाल E20 पेट्रोल की सप्लाई हो रही है लेकिन सरकार की नई टैक्स छूट इस वेरिएंट पर लागू नहीं होगी, यानी आम उपभोक्ताओं को फिलहाल मौजूदा पेट्रोल कीमतों में कोई सीधी राहत नहीं मिलेगी।

भारत अपनी जरूरत का करीब 87% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, ऐसे में ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल को बढ़ावा देकर सरकार तेल आयात बिल कम करना चाहती है, इससे देश का विदेशी मुद्रा खर्च भी कम होगा।

सरकार ने पहले 2030 तक E20 लक्ष्य तय किया था लेकिन बाद में इसे 2025-26 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया, जून 2022 में ही ऑयल कंपनियों ने 10% एथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट समय से पहले पूरा कर लिया था।

एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है ऐसे में इसकी मांग बढ़ने से किसानों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं सरकार इसे ग्रीन और प्रदूषण कम करने वाले फ्यूल के तौर पर प्रमोट कर रही है।