तीन बच्चों के बाप आमिर खान करेंगे तीसरी शादी, फिलहाल वह अमेरिका में हैं, एक्टर भारत लौटकर अगले महीने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैेट से शादी करेंगे।

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर इशारा किया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे दिल में, मैं पहले से ही उससे शादी कर चुका हूं। हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

47 साल की गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे ब्रिटिश मूल के कम्युनिस्ट फिलिंप स्प्रैट की पोती हैं, गौरी का अपनी पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा भी है।

आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। उन्होंने इससे पहले 1986 में पहली शादी की थी, जो 16 साल चली थी और 2002 में तलाक ले लिया। उसके बाद आमिर खान ने 2005 में दूसरी शादी की थी।

आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। उन्होंने इससे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, रीना आमिर के बचपन का प्यार और उनकी पड़ेसी थी, दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी इरा खान

पहले तलाक के तीन साल बाद आमिर ने फिर दिसंबर 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी, दोनों की मुलाकात 'लगान' के सेट पर हुई थी, किरण और आमिर का एक बेटा है, 2011 को सरोगेसी से बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ।