क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। स्पेन से हार के बाद CR7 भावुक होकर मैदान से बाहर निकले।

राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया। इंजरी टाइम में हुआ एक गोल पूरी कहानी बदल गया।

41 साल की उम्र में रोनाल्डो ने अपने करियर का छठा वर्ल्ड कप खेला, लेकिन इस बार भी विश्व कप जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।

रोनाल्डो ने कहा, 'मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करूंगा। पहले परिवार के साथ समय बिताऊंगा, फिर भविष्य तय करूंगा।'

233 इंटरनेशनल मैच, 146 गोल और 6 वर्ल्ड कप। CR7 ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए।

मैच के बाद रोते हुए रोनाल्डो की तस्वीरें वायरल हो गईं। दुनियाभर के फैंस ने उन्हें भावुक संदेश भेजे।

वर्ल्ड कप ट्रॉफी भले नहीं मिली, लेकिन रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। CR7 का नाम फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में हमेशा लिया जाएगा।