Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ओले और तेज आंधी का अलर्ट, जानें आज किन शहरों में गिरेंगे ओले

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ओले और तेज आंधी का अलर्ट, जानें आज किन शहरों में गिरेंगे ओले
भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में अगले चार दिनों तक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने ओले, बारिश और तेज आंधी के अलर्ट जारी किए हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश में गर्मी की बजाय ठंडक और बारिश का असर देखने को मिलेगा।

ओले और आंधी का असर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में ओले गिरने और तेज आंधी का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार को बड़वानी, खरगोन और खंडवा में ओले गिरने की संभावना है, जबकि सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

1 अप्रैल: बड़वानी, खरगोन, खंडवा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं, वहीं सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में तेज आंधी चल सकती है।
3 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट है।
4 अप्रैल: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है, जबकि मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है।

गर्मी में होगी तापमान में गिरावट

अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने से मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है, जिससे गर्मी में भी राहत मिल सकती है।

15 से 20 दिन हीट वेव का अनुमान

मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। विशेष रूप से अप्रैल और मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। इन महीनों में तेज गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा : दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 4 बच्चों समेत 7 की मौत; घर में रखे पटाखों से फैली आग

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts