People's Update
Saturday, April 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, April 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पर्स बना बहाना, पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर मर्डर
    राष्ट्रीय

    जस्टिस वर्मा के घर मिले अधजले नोटों पर उपराष्ट्रपति धनखड़ की सख्त टिप्पणी, कहा- न्यायपालिका की साख दांव पर, तुरंत दर्ज हो FIR

    Publish Date: 7 Jul 2025, 6:34 PM (IST)Updated On: 9 Jul 2025, 1:39 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News

    नई दिल्ली। बीते 14 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के लुटियंस स्थित सरकारी आवास पर अधजले नकदी के बोरों की बरामदगी को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तुरंत एफआईआर की बात कही है। इस मामले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए इसे न्यायपालिका की नींव हिला देने वाली घटना करार दिया और तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।

    धनखड़ ने यह टिप्पणी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (NUALS) में आयोजित एक सेमिनार के दौरान की। उन्होंने न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया और जजों के खिलाफ गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की वकालत की।

    न्यायपालिका पर देश का सबसे गहरा विश्वास, उसे डगमगाने नहीं देंगे

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में 1.4 अरब नागरिकों का सर्वोच्च विश्वास न्यायपालिका पर है। यह भरोसा किसी भी अन्य संस्था की तुलना में कहीं अधिक है। लेकिन जब न्यायपालिका से जुड़े किसी व्यक्ति के घर में इस प्रकार से अधजली नकदी मिलती है, तो यह न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि भरोसे को भी गहरा आघात पहुंचाता है। उन्होंने चेताया कि अगर न्यायपालिका की साख पर प्रश्नचिह्न लगा, तो पूरा लोकतंत्र संकट में आ जाएगा।

    शेक्सपियर के जूलियस सीजर नाटक से जोड़ा

    धनखड़ ने अपने संबोधन में 14 मार्च की तारीख का उल्लेख करते हुए इसे शक्सपियर के नाटक से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ठीक इसी दिन शेक्सपियर के नाटक में सीजर की हत्या होती है और उसी दिन एक न्यायमूर्ति के आवास पर आग लगती है जिसमें अधजली नकदी मिलती है। उन्होंने इसे न्यायपालिका के लिए बुरी घड़ी करार दिया और कहा कि यह महज संयोग नहीं हो सकता।

    उपराष्ट्रपति ने कैश को लेकर उठाए सवाल

    उपराष्ट्रपति ने पूछा कि यह नकदी कहां से आई? क्या यह काला धन था? इसका स्रोत क्या था? और सबसे अहम बात, इसका असली मालिक कौन है? उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि एक आपराधिक कृत्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसकी जांच केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि वास्तविक और निष्पक्ष होनी चाहिए और इसके लिए तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

    जजों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पदों पर भी उठाए सवाल

    अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने रिटायर्ड जजों को सरकारी पदों पर नियुक्त करने की परंपरा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब UPSC, कैग या अन्य संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद नहीं ले सकते, तो न्यायाधीशों के लिए अपवाद क्यों होना चाहिए? उन्होंने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के लिए खतरा बताया।

    संविधान की प्रस्तावना में बदलाव को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    धनखड़ ने आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में किए गए बदलावों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावना किसी राष्ट्र के संविधान की आत्मा होती है और इसे माता-पिता की तरह देखा जाना चाहिए, जिसे बदला नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी देश में प्रस्तावना को संशोधित नहीं किया गया, लेकिन भारत में यह दुर्भाग्यपूर्ण बदलाव हुआ।

    तीनों संस्थाओं की सीमाओं का उल्लंघन लोकतंत्र के लिए घातक

    अंत में उपराष्ट्रपति ने संविधान के मूल सिद्धांत शक्तियों के पृथक्करण पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका को अपनी-अपनी सीमाओं में रहकर कार्य करना चाहिए। यदि कोई संस्था दूसरे के क्षेत्र में हस्तक्षेप करती है तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

    क्या है जस्टिस वर्मा का मामला

    14 मार्च की रात दिल्ली के पॉश लुटियंस इलाके में स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में आग लग गई थी। आग बुझाने के बाद जब घर का स्टोर रूम खोला गया, तो वहां से 500-500 रुपए के अधजले नोटों के बंडलों से भरे कई बोरे बरामद हुए।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Jagdeep Dhankhar On Justice Verma

    Jagdeep Dhankar News

    Justice Verma News

    Justice Yashwant Verma FIR

    Vice President Jagdeep Dhankar

    Peoples Samachar

    peoples update

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    पर्स बना बहाना, पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर मर्डर

    भिंड में सनसनी:पर्स बना बहाना, पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर मर्डर

    बाघ या अन्य मांसाहारी का हमला? जांच रिपोर्ट का इंतजार

    चनागढ़ में ग्रामीण की मौत :बाघ या अन्य मांसाहारी का हमला? जांच रिपोर्ट का इंतजार

    इंदौर एयरपोर्ट पर बढ़ेगा दबाव, 10 साल में 1 करोड़ पार होगी यात्रियों की संख्या

    IIM की स्टडी:इंदौर एयरपोर्ट पर बढ़ेगा दबाव, 10 साल में 1 करोड़ पार होगी यात्रियों की संख्या

    रसोई से बाथरूम तक बदली आदतों ने एक महीने में दोगुना किया बिजली खर्च

    गैस नहीं तो करंट का करारा झटका :रसोई से बाथरूम तक बदली आदतों ने एक महीने में दोगुना किया बिजली खर्च

    आयोग ने लगाया जुर्माना, दो बार रिटर्न के बाद भी बनी रही समस्या

    ऑनलाइन मंगाया सामान वजन में आया कम :आयोग ने लगाया जुर्माना, दो बार रिटर्न के बाद भी बनी रही समस्या

    मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

    Asha Bhosle :मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

    बजट सम्मेलन में वंदे मातरम नहीं गाने पर विवाद, सभापति और दो पार्षदों के बयान दर्ज हुए, जानें पूरा मामला

    इंदौर :बजट सम्मेलन में वंदे मातरम नहीं गाने पर विवाद, सभापति और दो पार्षदों के बयान दर्ज हुए, जानें पूरा मामला

    स्कूल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, एक ही दुकान से किताब- कॉपी खरीदने का दबाव बनाया, कलेक्टर से की थी शिकायत

    महू :स्कूल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, एक ही दुकान से किताब- कॉपी खरीदने का दबाव बनाया, कलेक्टर से की थी शिकायत

    ईरान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर खत्म, 2 घंटे की बातचीत के बाद अब डिनर टेबल पर अगला राउंड

    US Iran Peace Talks In Pakistan :ईरान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर खत्म, 2 घंटे की बातचीत के बाद अब डिनर टेबल पर अगला राउंड

    बस और पिकअप वाहन की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

    बिहार के कटिहार में भीषण हादसा :बस और पिकअप वाहन की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....