PlayBreaking News

फिल्म इंडस्ट्री पर ट्रंप की टैरिफ स्ट्राइक : US से बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100% टैक्स लगाने का किया ऐलान, जानें क्या बोले

Follow on Google News
फिल्म इंडस्ट्री पर ट्रंप की टैरिफ स्ट्राइक : US से बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100% टैक्स लगाने का किया ऐलान, जानें क्या बोले
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी कड़ी व्यापार नीतियों से सभी को चौंका दिया है। इस बार उनका निशाना फिल्म इंडस्ट्री पर है। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ऐलान किया कि, अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को फिर से मजबूती देना और विदेशी प्रोडक्शन को हतोत्साहित करना है।

ये सिर्फ फिल्में नहीं, प्रोपेगैंडा का हथियार हैं

ट्रंप ने कहा कि, विदेशी फिल्में केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि “प्रोपेगैंडा और संदेश का माध्यम” बन गई हैं। उन्होंने दावा किया कि, अन्य देश अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को आकर्षक प्रोत्साहनों के जरिए अमेरिका से बाहर ले जा रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि, पिछले एक दशक में लॉस एंजिल्स में फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में 40% तक की गिरावट आई है। उनका कहना है, “हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनें। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है और हमें इस खतरे को गंभीरता से लेना होगा।”

अलकाट्राज जेल फिर से खुलेगी

ट्रंप ने अपनी घोषणा में यह भी कहा कि, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में स्थित ऐतिहासिक 'अलकाट्राज जेल' को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने न्याय विभाग, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी के साथ मिलकर जेल ब्यूरो को इस ऐतिहासिक जेल को पुनर्निर्मित करने और इसे एक हाई-सिक्योरिटी जेल में बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लिखा, “जब अमेरिका एक गंभीर राष्ट्र था, तो हम जानते थे कि खतरनाक अपराधियों से कैसे निपटना है। अब इसे फिर से बहाल करने का वक्त आ गया है।”

हॉलीवुड पर असर और बढ़ती चिंता

ट्रंप के इस फैसले से हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो जैसे वॉल्ट डिजनी, पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। ये कंपनियां पहले से ही महामारी के बाद आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। अब अगर विदेशी लोकेशनों पर शूटिंग महंगी हो जाएगी, तो इनका खर्च और बढ़ेगा। इस नीति से अंतरराष्ट्रीय को-प्रोडक्शन और वितरण समझौते भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे अमेरिकी फिल्में ग्लोबल स्तर पर नुकसान झेल सकती हैं।

टैरिफ क्या होता है?

टैरिफ (Tariff) एक प्रकार का कर है, जो सरकार आयात या निर्यात किए जाने वाले सामान या सेवाओं पर लगाती है। इसका उद्देश्य घरेलू उद्योगों की रक्षा करना, व्यापार संतुलन बनाए रखना और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना होता है। ट्रंप पहले भी अपनी व्यापार नीतियों के तहत चीन और अन्य देशों के साथ टैरिफ को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

चीन ने पहले ही दिखाई नाराजगी

ट्रंप के इस कदम से पहले ही चीन ने अमेरिकी फिल्मों के लिए तय कोटा में कटौती कर दी थी। इसे अमेरिका की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म बाजार है और वहां की घरेलू फिल्में अब हॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ये भी पढ़ें- वॉरेन बफेट का रिटायरमेंट ऐलान, 94 की उम्र में छोड़ेगे बर्कशायर हैथवे का सीईओ पद, ग्रेग एबेल होंगे नए उत्तराधिकारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts