अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका में भी दिवाली पर होगी सरकारी छुट्टी! संसद में पेश हुआ बिल, अगले महीने US दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। भारत के सबसे अहम त्योहारों में से एक दिवाली को अमेरिका में खास दर्जा मिलने वाला है। अमेरिका के 44 लाख भारतवंशियों को दिवाली पर छुट्टी मिल सकती है। अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग ने शुक्रवार को अमेरिकी कांग्रेस में दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए एक बिल पेश किया है।

12वीं फेडरल मान्यता प्राप्त छुट्टी

दिवाली दिवस एक्ट दीवाली को अमेरिका की 12वीं फेडरल मान्यता प्राप्त छुट्टी बना देगा। अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग ने प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश करने के तुरंत बाद सांसद ग्रेस मेंग ने कहा कि, ‘दिवाली दुनियाभर के करोड़ों लोगों के साथ-साथ क्वींस, न्यूयॉर्क और अमेरिका में लाखों परिवारों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इसलिए इस दिन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।’

व्हाइट हाउस में 14 साल पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिवाली मनाने की शुरुआत की थी। तब से हर साल व्हाइट हाउस में दीपों का पर्व मनाया जाता है।

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की संख्या

अमेरिका में दिवाली की सरकारी छुट्टी घोषित होने से वहां रहने वाले भारतीय मूल के लाखों लोगों को फायदा होगा। बता दें कि अमेरिका में 20 लाख से ज्यादा हिंदू रहते हैं और वहां भारतीय मूल के कुल लोगों की संख्या 30 लाख से ज्यादा हैं।

पेन्सिल्वेनिया में पास हुआ बिल

पेन्सिल्वेनिया राज्य की सीनेट में भी दिवाली पर ऑफिशियल छुट्टी घोषित करने से जुड़ा बिल पास हो चुका है। पेंसिल्वेनिया स्टेट सीनेट के एक सदस्य निकिल सावल ने एक ट्वीट में घोषणा की थी। इसकी पहल विधायक निखिल सवल ने की थी।

पीएम मोदी करेंगे US का दौरा

रूस पर भारत की रक्षा निर्भरता खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में पहला एडवांस डोमेन डिफेंस डॉयलाग गुरुवार को संपन्न हुआ।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button