जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर : उधमपुर में जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा; बांदीपोरा से लश्कर के 4 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर चल रहा है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया गया है।
शहीद हवलदार झंटू अली शेख[/caption]
खुफिया इनपुट के बाद तलाशी अभियान शुरू
पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि, ये ओवर ग्राउंड वर्कर पुलिस और बाहरी नागरिकों पर हमला करने की फिराक में थे। इसके बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। नाका चेकिंग के दौरान मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास से दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम की मैगजीन और 30 राउंड कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा, एफ-कॉय 3rd बीएन-सीआरपीएफ और 13 आरआर के साथ मिलकर पुलिस ने सदुनारा अजास में एक और नाका लगाया, जहां रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ में एनकाउंटर
पहलगाम हमले के महज दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक और एनकाउंटर की खबर सामने आई है। डूडू-बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल के अनुसार, ऑपरेशन अभी जारी है और एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की गई है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है और सुरक्षाबल हर एंगल से आतंकियों को घेरने में लगे हैं। [caption id="attachment_162035" align="aligncenter" width="600"]
शहीद हवलदार झंटू अली शेख[/caption]




















