Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप ने चीन पर टैरिफ घटाने के संकेत दिए, बोले- व्यापार युद्ध ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर डाला असर; लेकिन पहल करने से इंकार

ट्रंप ने चीन पर टैरिफ घटाने के संकेत दिए, बोले- व्यापार युद्ध ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर डाला असर; लेकिन पहल करने से इंकार
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में संकेत दिए हैं कि वे चीन पर लगाए गए टैरिफ को कम कर सकते हैं। रविवार को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने स्वीकार किया कि मौजूदा टैरिफ दरें इतनी अधिक हैं कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने लगभग एक-दूसरे के साथ व्यापार करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, “किसी भी समय मैं चीन पर टैक्स घटा दूंगा, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनके साथ व्यापार करना मुमकिन नहीं होगा और वे व्यापार करना चाहते हैं।”

चीन में फैक्ट्रियों की हालत खराब

ट्रंप ने दावा किया कि चीन की आर्थिक स्थिति इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि वहां फैक्ट्रियों में कामकाज 2023 के बाद से सबसे बुरी हालत में है और एक्सपोर्ट के ऑर्डर भी बड़ी मात्रा में घटे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट दिसंबर 2022 के बाद से सबसे अधिक है, जब शंघाई पूर्ण लॉकडाउन में चला गया था। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत विदेशी वस्तुओं पर टैरिफ लागू किया था। सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाया गया, लेकिन चीन के मामले में यह दर लगातार बढ़ती गई और 20 अप्रैल तक यह 145% तक पहुंच गई। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर 125% तक का टैरिफ लगाया। इस व्यापार युद्ध ने दोनों देशों के वित्तीय बाजारों को हिला दिया है और इससे अमेरिका में रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे कपड़े, खिलौने और मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

चीन से बातचीत पर ट्रंप का रुख सख्त

जब एंकर ने पूछा कि क्या वे चीन से बातचीत शुरू करने के लिए टैरिफ हटाने पर विचार कर रहे हैं, तो ट्रंप ने स्पष्ट कहा, “मैं ऐसा क्यों करूं?” उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ का असर चीन पर साफ दिख रहा है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि बीजिंग की तरफ से हाल ही में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। बावजूद इसके, उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी डील तभी होगी जब वो बराबरी की होगी।

चीन ने भी दिखाई बातचीत की इच्छा

चीन की ओर से भी शुक्रवार को पहली बार संकेत दिए गए कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका की ट्रेड बातचीत की पेशकश पर चीन विचार कर रहा है, लेकिन उन्होंने यह शर्त रखी कि बातचीत तभी शुरू होगी जब ट्रंप एकतरफा तौर पर लगाए गए टैरिफ को खत्म करेंगे।  
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts