जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में शातिर बदमाश के घर पुलिस की रेड : दुष्कर्मी बेटा गिरफ्तार, कार्रवाई में मिले अहम दस्तावेज

जबलपुर में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे और शातिर बदमाश महादेव पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती को डरा धमका कर कई दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने परेशान होकर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद रविवार देर रात मदनमहल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तारी किया गया।

कार्रवाई में मिले कई अहम दस्तावेज

पुलिस ने आज सुबह आरोपी के पिता महादेव पहलवान के घर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सूदखोरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज, चेक और नकदी मिले हैं। साथ ही सोने-चांदी के जेवर, चाकू, बंदूक, राईफल, रिवॉल्वर और 46 कारतूस जब्त किए गए हैं। पूछताछ में पिता की करतूत भी सामने आई है। पता चला है कि पिता 10% ब्याज पर पैसे चलाता है।

कई मामलों में पहलवान पर हुई शिकायत

महादेव पहलवान एक शातिर बदमाश है। वे पहले से ही कई हत्याओं के मामलों में जांच के दायरे में आता रहा है। लेकिन हर बार बच निकलता है। 2008 में संजू दाहिया हत्याकांड में भी इसका नाम सामने आया था। तब कोतवाली पुलिस ने पूछताछ भी की थी। 2008 में ही कई पीड़ित लोगों ने ब्याज पर लिए पैसों के बदले में आरोपी पर मकान-दुकान कब्जा करने की शिकायत कोतवाली सहित एसपी ऑफिस में की थी।

जबलपुर संभाग से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button