Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में प्रेमी ने कराया छात्रा का अबॉर्शन, दूरी बनाने पर युवती ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

कुंडम क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। युवती छोटा फुहारा में किराए से तीन सहेलियों के साथ रहती थी। वह टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मंडला के नैनपुर निवासी अंकित उर्फ प्रिंस तेकाम से हुई। उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया।

गर्भपात कराने के बाद प्रेमी ने बनाई दूरी

युवती के गर्भवती होने पर प्रेमी का असली चेहरा दिखा। उसने युवती पर दबाव डालकर पहले गर्भपात के लिए दवा खिला दी। उसके बाद उसने युवती का मोबाइल भी तोड़ दिया। युवती से दूरी भी बनाने लगा। प्रेमी की बेवफाई को वह स्वीकार नहीं कर पाई। उसने किराए के कमरे में किचन में फंदे पर झूल गई। ये भी पढ़े: Gwalior: हमलावर ने घर में घुसकर युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस को युवती के कमरे से सुसाइड नोट मिला था। पुलिस ने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से मिलान कराया। सुसाइड नोट और उसके साथ रहने वाली सहेलियों के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत पर आरोपी अंकित उर्फ प्रिंस तेकाम के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़े: जबलपुर कमिश्नर चंद्रशेखर बोरकर कोरोना पॉजिटिव, परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव, संपर्क में आए लोगों की कराई सैंपलिंग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts