ग्वालियरताजा खबर

मुख्यमंत्री ने छत्री पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री को दी श्रद्धांजलि, भजन संध्या हुई आयोजित

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने ग्वालियर छत्री परिसर में पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा व चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इसके बाद स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे, बहन चित्रांगदा राजे व पुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने भी छत्री परिसर में स्व. माधवराव सिंधिया व अपनी दादी राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर संगीतमय भजन कीर्तन से स्वरांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री ने धर्मगुरुओं का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, भारत सिंह कुशवाह, सुरेश राठखेड़ा, ओपीएस भदौरिया, सांसद संध्या राय, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, ध्यानेंद्र सिंह, अनूप मिश्रा, मुंशीलाल, रूस्तम सिंह, लालसिंह आर्य, पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, एंदल सिंह कंषाना, गिर्राज डण्डौतिया, घनश्याम पिरौनिया, शैलेन्द्र बरूआ, पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, अशोक अर्गल, सूबेदार सिंह रजौधा, गिर्राज सिंह गुर्जर उपस्थित थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक भी पहुंचे

छत्री में सुबह जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे तो उसी समय कांगे्रस विधायक सतीश सिकरवार और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय पर माधवराव की जयंती मनाई

कांग्रेस ने माधवराव सिंधिया स्मारक भवन पर शुक्रवार को स्व. सिंधिया की जयंती मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने माधवराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार पार्टी कार्यकर्ताओं के छत्री पहुंचे और माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व महानआर्यमन भी दौड़े मैराथन में

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने पिता की जयंती पर आयोजित हुई मैराथन को हरी झड़ी दिखाने के बाद खुद दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए वे पूरे समय दौड़ में शामिल रहे। उनके साथ ही उनके पुत्र युवराज महानआर्यमन सिंधिया ने भी दौड़ पूरी की। इनके साथ प्रभारी मंत्री, ऊर्जा मंत्री ने भी दौड़ लगाई।

संबंधित खबरें...

Back to top button