Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

68 लाख की बैंकॉक ट्रिप... पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे की किडनैपिंग, वापस पूणे क्यों लौटी फ्लाइट; आखिर क्या है मामला?

Follow on Google News
68 लाख की बैंकॉक ट्रिप... पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे की किडनैपिंग, वापस पूणे क्यों लौटी फ्लाइट; आखिर क्या है मामला?
शिंदे गुट के विधायक तानाजी सावंत उस वक्त अचानक चर्चा में आ गए, जब उनके बेटे ऋषिराज सावंत की बैंकॉक की फ्लाइट उड़ान भरने के बाद अचानक रोक दी गई। ऋषिराज सावंत अपने दोस्तों के साथ बिना किसी को बताए बैंकॉक रवाना हो गए थे। इसके बाद उनके बेटे के अपहरण की झूठी खबर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

आधे रास्ते से फ्लाइट को वापस बुलाया

10 फरवरी की शाम को ऋषिराज सावंत की चार्टर्ड फ्लाइट पुणे से उड़ान भर चुकी थी, लेकिन आधे रास्ते में ही फ्लाइट को वापस बुला लिया गया। इसकी वजह यह थी कि पुलिस को किसी अनजान शख्स ने सूचना दी कि ऋषिराज का अपहरण हो गया है। फ्लाइट के पायलट को जब पुणे लौटने का मैसेज मिला, तो उन्हें लगा कि यह कोई मजाक है। लेकिन जब विमानन मंत्रालय और DGCA से इसकी पुष्टि हुई, तो उन्होंने तुरंत ऑर्डर मान लिया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किडनैपिंग केस दर्ज होने के चलते फ्लाइट को वापस बुलाया गया।

अपहरण की सूचना के बाद केस दर्ज

ऋषिराज सावंत अपने दो दोस्तों के साथ चार्टर्ड प्लेन से बैंकॉक जा रहे थे। लेकिन उनके परिवार को इस ट्रिप की कोई जानकारी नही थी। जब तानाजी सावंत को इसकी भनक लगी, तो वे घबरा गए और पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे। इसी दौरान पुलिस को किसी अनजान शख्स ने फोन कर ऋषिराज के अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद फौरन केस दर्ज किया गया।

ऋषिराज ने पायलट से जताई नाराजगी

जब फ्लाइट को वापस बुलाने का फैसला लिया गया, तब वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर के पास उड़ रही थी। फ्लाइट में बैठे ऋषिराज और उनके दोस्त इस बात से अनजान थे की फ्लाइट का रूट बदल गया है। स्क्रीन पर दिखने वाला नेविगेशन मैप पहले ही बंद कर दिया गया था, ताकि वे यह न जान सकें कि वे बैंकॉक नहीं, बल्कि पुणे लौट रहे हैं।जब फ्लाइट पुणे एयरपोर्ट पर उतरी तो ऋषिराज और उनके दोस्त हैरान रह गए। उन्होंने पायलटों से नाराजगी जताई, लेकिन पायलट ने सिर्फ इतना कहा कि वे निर्देशों का पालन कर रहे थे। इसके बाद CISF के जवान विमान के अंदर पहुंचे और तीनों को बाहर लेकर गए।

बैंकॉक ट्रिप के लिए 68 लाख

मामले में ऋषिराज सावंत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बैंकॉक जाने की जानकारी परिवार को इसलिए नहीं दी क्योंकि वे गुस्सा हो जाते। उनके पापा इसके सख्त खिलाफ थे इसलिए उन्होंने इसे बिजनेस ट्रिप बताया। 18 लोगों के बैठने की क्षमता वाले चार्टर्ड विमान में ऋषिराज अपने सिर्फ दो दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने 68 लाख रुपये में चार्टर्ड विमान बुक किया। विमान ने पुणे एयरपोर्ट से शाम करीब 4:30 बजे उड़ान भरी थी और रात 9 बजे पुणे एयरपोर्ट फिर पहुंच गया। ये भी पढ़ें- बजट सेशन के पहले चरण का आखिरी दिन : लोकसभा में पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल, जानें इसमें क्या-क्या बदलेगा?
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts