अंतर्राष्ट्रीय

मेक्सिको : सीमेंट प्लांट में घुसे हमलावरों ने की फायरिंग, 8 की मौत; 9 लोगों को हिरासत में लिया

मैक्सिको में हिडाल्गो प्रांत के तुला शहर में फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां क्रूज अजुल सीमेंट प्लांट में गोलीबारी हुई है। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के गवर्नर ने दी जानकारी

शहर के गवर्नर उमर फयाद मेनेसेस ने बताया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने प्लांट पर कब्जा करने कोशिश की। जब यहां काम करने वाले वर्कर्स ने उनका विरोध किया तो फायरिंग शुरू हो गई।

मैं इस झड़प की कड़ी निंदा करता हूं : गवर्नर

गवर्नर उमर फयाद मेनेसेस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं तुला शहर में क्रूज अजुल प्लांट में हुई झड़प की कड़ी निंदा करता हूं। जानकारी के मुताबिक, 8 लोगों की मौत हो गई है, 11 घायल हुए हैं और 9 लोगों को हिरासत में लिया है।

गैंगवार का शक

गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक गैंगवार था। बता दें कि अभी तक इस गोलीबारी की सही वजह पता नहीं चल पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि गैंगवार को बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें- ट्विटर के बाद अब Coca-Cola का नंबर? Elon Musk के नए ट्वीट से मची खलबली, कह दी ये बात

संबंधित खबरें...

Back to top button