ताजा खबरराष्ट्रीय

बलम पिचकारी, जो बिना इजाजत मारी तो… योगी की यूपी पुलिस ने हुड़दंगियों को जारी की चेतावनी

लखनऊ। होली के त्योहार पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए हैं। त्योहार पर रंग लगाने को लेकर विवाद न हों, पुलिस इसकी व्यवस्था भी करेगी।  इसी को देखते हुए यूपी पुलिस ने मंगलवार को होली की शुभकामनाओं के साथ—साथ हिदायत भी दी कि बगैर इजाजत किसी को रंग न लगाएं, वरना पुलिस कार्रवाई हो सकती है।

ट्विटर हैंडल पर दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में सुरक्षित होली का संदेश देते हुए फिल्मी गाने ‘बलम पिचकारी’ का जिक्र किया। उसने लिखा- ‘बलम पिचकारी जो विदआउट कंसेंट (रजामंदी) मुझे मारी…..तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गई।’ ट्वीट में कहा गया कि होली को रंगबिरंगी बनाने के लिए रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। अगर कोई होली के नाम पर प्रताड़ित करे या हमला करे तो पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन करें। राज्य पुलिस ने लोगों को होली पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत देते हुए सभी को होली की शुभकामना दी।  यूपी पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी लोकप्रिय है। इस पर करीब 28 लाख फालोअर हैं।

होली की शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस संदेश के साथ होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। उसने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! याद रखें कि सहमति त्योहार को जीवंत बनाए रखने की कुंजी है। यदि आप किसी उत्पीड़न या हमले का अनुभव करते हैं, तो पुलिस सहायता के लिए #112 डायल करें।

संबंधित खबरें...

Back to top button