ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 को, डोर टू डोर कैंपेन पर चर्चा होगी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति बैठक आगामी 19 मई को राजधानी में आयोजित की जाएगी। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक दिवसीय बैठक यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में होगी।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलेगा अभियान

बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आगामी 30 मई से 30 जून तक भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले विशेष संपर्क अभियान (डोर टू डोर कैंपेन) पर चर्चा होगी।

कार्यसमिति की बैठक में ये होंगे शामिल

  • प्रदेश कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित व स्थाई आमंत्रित सदस्य।
  • पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी।
  • समस्त सांसदगण (लोकसभा व राज्यसभा)।
  • समस्त विधायकगण।
  • मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी।
  • मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री।
  • प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक।
  • विभाग के प्रदेश संयोजक।
  • जिला अध्यक्ष भाजपा।
  • जिला प्रभारी भाजपा।
  • समस्त महापौर।
  • समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष।
  • निगम/मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।
  • आकांक्षी विधानसभा प्रभारी।
  • विस्तारक।
  • विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सह-संयोजक।

नोट- सभी जिला अध्यक्ष अपने जिले में निवासरत अपेक्षित श्रेणी के सदस्यों को सूचना करें।

मध्य प्रदेश में कल कैबिनेट की विशेष बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में कल विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। सीएम ने आज यहां आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल की ये बैठक युवा नीति के संबंध में आयोजित की गई है।

ये भी पढ़ें: Shivraj Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश कैबिनेट आज शाम को देखेगी ‘द केरल स्टोरी’, अब खनिज निगम देगा रेत खनन के ठेके 

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button