कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: रविवार को देश में 20 हजार नए केस मिले, 26 हजार लोग ठीक हुए; 180 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में 20 हजार 799 नए केस मिले, 26 हजार 718 लोग ठीक हुए और 180 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में 22 हजार 842 नए केस मिले थे, 25 हजार 930 लोग ठीक हुए थे और 244 लोगों की मौत हुई थी।

Image

कुछ दिनों के आंकड़े

इससे पहले शुक्रवार को देश में 24 हजार 354 नए केस मिले थे, 24 हजार 455 लोग ठीक हुए थे और 234 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को देश में 26 हजार 727 नए केस मिले, 28 हजार 246 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को देश में 23 हजार 529 नए केस मिले थे, 28 हजार 718 लोग ठीक हुए थे और 311 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को देश में 18 हजार 870 नए केस मिले थे, 28 हजार 178 लोग ठीक हुए थे और 378 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पिछले सोमवार को 18 हजार 795 नए केस मिले थे, 26 हजार 30 लोग ठीक हुए थे और 179 लोगों की जान गई थी।

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 38 लाख 10 हजार
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 48 हजार 997
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247
एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 64 हजार 458

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार हो गया है। रविवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की 23 लाख 46 हजार 176 डोज दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 90 करोड़ 79 लाख 32 हजार 861 हो गया है।

कितने टेस्ट किए गए

केरल में कोरोना

केरल में रविवार को कोरोना के 12 हजार 297 नए मामले सामने आए, 74 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 25 हजार 377 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 47 लाख 20 हजार 233 हो गई हैं। वहीं 1 लाख 37 हजार 43 एक्टिव केस हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button