कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update : एक दिन में मिले एक लाख से ज्यादा मरीज, 865 लोगों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच संक्रमितों की संख्या पिछले कुछ दिनों से लगातार घटती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों में 1 लाख 7 हजार 474 नए केस सामने आए। इस दौरान 2 लाख 13 हजार 246 मरीज ठीक हुए और 865 लोगों की मौत हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.42 फीसदी हो गया है।

एक्टिव की संख्या में आई कमी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 12.25 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.21 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की गायिकी सुन पं. नेहरू की आंखों से छलक गए थे आंसू, बनाया विश्व रिकॉर्ड; यहां देखें कुछ अनदेखी तस्वीरें

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल कोरोना केस: 4.21 करोड़
कुल रिकवरी: 4.04 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख
सक्रिय मामले: 12,25,011
डेली पॉजिटिविटी रेट: 7.42%
कुल टीकाकरण: 1,69,46,26,697

केरल में सबसे ज्यादा संक्रमित

केरल में शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 46,813 मरीज ठीक हुए हैं और 247 लोगों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57,740 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 32.63% है।

असम में 16 लोगों की मौत

असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 446 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,791 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर्स ने बताई लता जी के निधन की ये वजह, आज शाम शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

संबंधित खबरें...

Back to top button