
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) ने इतिहास रच दिया है। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद गुजरात पर BCCI की ओर से अच्छी खासी धनवर्षा भी हुई और उसे ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। इसके साथ ही रनरअप राजस्थान को भी 12.5 करोड़ रुपए मिले।
हार्दिक पांड्या ने जीता सभी का दिल
IPL 2022 शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन आईपीएल 2022 में खतरनाक खेल दिखाकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। हार्दिक ने ना सिर्फ कप्तानी बल्कि अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से विरोधी टीमों में खौफ पैदा किया। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला है, इसके साथ ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है।
युजवेंद्र चहल को मिली पर्पल केप
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजस्थान के युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप के साथ 10 लाख रुपए मिले हैं। चहल ने सीजन में सबसे ज्यादा 27 विकेट झटके।
जोस बटलर को मिली ऑरेंज कैप
सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को ऑरेंज कैप के साथ 10 लाख रुपए मिले हैं। बटलर ने 17 मैचों में 863 रन बनाए।
IPL 2022 में किसको क्या ईनाम मिला
- विजेता टीम (गुजरात टाइटंस) : 20 करोड़ रुपए
- उप-विजेता (राजस्थान रॉयल्स) : 12.50 करोड़ रुपए
- तीसरे नंबर वाली टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) : 7 करोड़ रुपए
- चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स) : 6.5 करोड़ रुपए
IPL 2022 फाइनल में इनको मिले अवॉर्ड
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच : डेविड मिलर
- गेम चेंजर ऑफ द मैच : हार्दिक पंड्या
- क्रैकिंग सिक्स अवॉर्ड : यशस्वी जायसवाल
- पावर प्लेयर ऑफ द मैच : ट्रेंट बोल्ट
- रूपे ऑफ द मैच : जोस बटलर
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच : हार्दिक पंड्या
खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर : उमरान मलिक (10 लाख रुपए)
- सीजन में सबसे ज्यादा छक्के : जोस बटलर (10 लाख रुपए)
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन : दिनेश कार्तिक (टाटा पंच कार)
- गेम चेंजर ऑफ द सीजन : जोस बटलर (10 लाख रुपए)
- पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड : राजस्थान रॉयल्स – गुजरात टाइटंस
- पावरप्लेयर ऑफ द सीजन : जोस बटलर (10 लाख रुपए)
- सीजन की सबसे तेज बॉल : लॉकी फर्ग्युसन (10 लाख रुपए)
- सीजन में सबसे ज्यादा चौके : जोस बटलर (10 लाख रुपए)
- कैच ऑफ द सीजन : इवन लुईस (लखनऊ सुपर जायंट्स)- (10 लाख रुपए)
- मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर : जोस बटलर (10 लाख रुपए)
ये भी पढ़ें- IPL 2022 की चैम्पियन बनी गुजरात टाइटंस की टीम, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से हराया