राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का INS सतपुड़ा और P8I समुद्री गश्ती विमान, 14 देशों की नौसेना के साथ करेगा युद्धाभ्यास

भारतीय नौसेना का आईएनएस (INS) सतपुड़ा और पी8आई (P8I) समुद्री गश्ती विमान रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू (Kakadu Exercise 2022) में भाग लेने के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंच गया है। बता दें कि INS सतपुड़ा एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित 6000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे विरोधियों को तलाशने और नष्ट करने के लिए सुसज्जित है। विशाखापट्टनम में स्थित पूर्वी बेड़े की एक फ्रंटलाइन इकाई, आईएनएस सतपुड़ा को भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में लंबी दूरी की परिचालन तैनाती का काम सौंपा गया है।

आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया पहुंचा

ये भी पढ़ें- Union Cabinet : शिक्षा मंत्रालय की ‘पीएम श्री’ योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, रेल लैंड लीज में बदलाव को भी मिली स्वीकृति

कब हुई थी Kakadu Exercise की शुरुआत ?

बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू (Kakadu Exercise) ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का प्रमुख द्विवार्षिक गतिविधि है। जिसकी शुरुआत 1993 में चार नौसेनाओं, 15 जहाजों और पनडुब्बियों और 2000 कर्मियों की भागीदारी के साथ हुई थी। लेकिन, इसके बाद से लगातार अभ्यास के आकार और जटिलता में वृद्धि हुई है। ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने भाग लेने वाले देशों के कर्मियों का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Project 75 की पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ का परीक्षण शुरू, भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

14 देशों की नौसेना के साथ करेगा युद्धाभ्यास

भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज और समुद्री वाहन शामिल होंगे। ये अभ्यास दो सप्ताह तक बंदरगाह और समुद्र दोनों में किया जाएगा। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा करेंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button