कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: शुक्रवार को देश में 19 हजार नए केस मिले, 23 हजार लोग ठीक हुए; 248 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में 19 हजार 740 नए केस मिले, 23 हजार 70 लोग ठीक हुए और 248 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में 21 हजार 257 केस दर्ज किए गए थे, 24 हजार 963 लोग ठीक हुए और 271 लोगों की मौत हुई। वहीं बुधवार को 22 हजार 431 नए केस मिले थे।

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 39 लाख 35 हजार 309
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 50 हजार 375
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 32 लाख 48 हजार 871
  • एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 36 हजार 643

अब तक कितने टेस्ट किए गए

वैक्सीनेशन अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को वैक्सीन की 79 लाख 12 हजार 202 डोज दी गईं। जिसके बाद वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर अब 93 करोड़ 99 लाख 15 हजार 323 हो गया है।

केरल में कोरोना

केरल में शुक्रवार को संक्रमण के 10 हजार 944 नए मामले सामने आए, 120 लोगों की मौत हुई। राज्य में मरने वालों की संख्या 26 हजार 72 हो गई है। केरल में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 16 हजार 645 है। जबकि अब तक 46 हजार 31 हजार 303 लोग ठीक हो चुके हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button