
मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान खरगोन में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के आधे जिले लू की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है।
इन जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इसमें छिंदवाड़ा, गुना, सतना, ग्वालियर, अशोक नगर, राजगढ़, सागर, दमोह , छतरपुर, खरगोन, धार, शाजापुर, रतलाम शामिल हैं।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | दिन का तापमान | रात का तापमान |
भोपाल | 41.1 | 21.5 |
ग्वालियर | 40.8 | 19.2 |
जबलपुर | 40.7 | 21.5 |
इंदौर | 39.9 | 22.2 |
ये भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को बड़ी राहत : भोपाल में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इन शहरों में ज्यादा गर्मी
प्रदेश के खरगोन, खंडवा, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, दमोह, खजुराहो, नरसिंहपुर और नौगांव में मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं सागर, खंडवा, रतलाम, दमोह, सीधी, नरसिंहपुर, दमोह, सतना, राजगढ़, धार, खरगोन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और गुना में रात का तापमान 21 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
इन शहरों में दिन का तापमान सबसे ज्यादा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
खरगोन | 44.0 |
खंडवा | 43.5 |
राजगढ़ | 43.2 |
रतलाम | 43.0 |
नर्मदापुरम | 42.3 |
खजुराहो | 42.6 |
दमोह | 42.0 |
नरसिंहपुर | 42.0 |
नौगांव | 42.0 |
इन जिलों में लू का प्रभाव रहा
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं सतना, रीवा, सीधी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, सागर, दमोह, राजगढ़, रतलाम, गुना, खरगोन में लू का प्रभाव रहा।
इन शहरों में रात का पारा सबसे ज्यादा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
सागर | 23.9 |
खंडवा | 23.4 |
रतलाम | 22.8 |
दमोह | 22.2 |
सीधी | 22.0 |
नरसिंहपुर | 22.0 |
दमोह | 22.2 |
सतना | 21.8 |
राजगढ़ | 21.6 |
धार | 21.3 |
खरगोन | 21.2 |
नर्मदापुरम् | 21.2 |
टीकमगढ़ | 21.0 |
गुना | 21.0 |