गुजरात के सूरत में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। पांडेसरा जीआईडीसी की रानी सती रंगाई मिल में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। आग से किसी की मौत की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।
#WATCH | Major fire breaks out at Rani Sati Dyeing Mill of Pandesara GIDC in Surat, Gujarat.
15 fire tenders have been rushed to the site for firefighting. pic.twitter.com/gUAviyGSZf
— ANI (@ANI) November 27, 2021
आसमान में छाया काला धुआं
जानकारी के मुताबिक, रानी सती रंगाई मिल में आग आज सुबह करीब 11 बजे लगी। अभी आग लगने के करणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। मिल के आसपास आसमान में काला धुआं छा गए हैं।