PlayBreaking News

OTP डालते ही 24 घंटे में मिलेगा पॉर्सल :इंदौर में शुरू होगी स्मार्ट पार्सल डिलीवरी कियोस्क सुविधा, अंतिम चरण में तैयारी

नई व्यवस्था के तहत पार्सल पहुंचने पर संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। उपभोक्ता निर्धारित कियोस्क पर जाकर ओटीपी दर्ज करेगा और मशीन से उसका पार्सल बाहर आ जाएगा।
Follow on Google News
इंदौर में शुरू होगी स्मार्ट पार्सल डिलीवरी कियोस्क सुविधा, अंतिम चरण में तैयारी

पीपुल्स संवादाता, इंदौर। अब पार्सल लेने के लिए डाकघर में लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। डाक विभाग शहर में स्मार्ट पार्सल डिलीवरी कियोस्क की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इन मशीनों के जरिए उपभोक्ता मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर 24 घंटे में कभी भी अपना पार्सल प्राप्त कर सकेंगे।
इस सुविधा की शुरुआत इंदौर और ग्वालियर में एक साथ की जा रही है। इंदौर में नंदा नगर, विजय नगर, मनोरमागंज, जीपीओ समेत नौ प्रमुख स्थानों पर स्मार्ट पार्सल डिलीवरी कियोस्क स्थापित किए गए हैं। विभाग ने इन स्थानों का चयन इस तरह किया है कि अधिकतम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

नई व्यवस्था में क्या- क्या होगा खास?

नई व्यवस्था के तहत पार्सल पहुंचने पर संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। उपभोक्ता निर्धारित कियोस्क पर जाकर ओटीपी दर्ज करेगा और मशीन से उसका पार्सल बाहर आ जाएगा। इससे समय की बचत होने के साथ पार्सल वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। खासकर नौकरीपेशा और व्यस्त लोगों को डाकघर के निर्धारित समय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुविधा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आने वाले दिनों में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग सुबह, शाम या देर रात अपनी सुविधा के अनुसार पार्सल प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद बढ़ने पर निकाली थी पिस्टल

एसओपी तैयार करने में जुटा विभाग

स्मार्ट पार्सल डिलीवरी कियोस्क के संचालन को लेकर डाक विभाग स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर रहा है। इसमें यह तय किया जाएगा कि पार्सल कितने समय तक मशीन में सुरक्षित रखा जाएगा और किन क्षेत्रों के लोग किस कियोस्क से अपनी डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे।

24 घंटे कैमरों की निगरानी

मशीनों की सुरक्षा के लिए सभी कियोस्क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे पार्सल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और पार्सल चोरी या नुकसान जैसी घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts