IND vs PAK: अन्न, फल और सब्जियों से भरे हैं भारत के भंडार, शिवराज बोले- जवान भी तैयार, किसान भी तैयार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और गुरुवार रात हुए हवाई हमलों के बाद केंद्र सरकार के मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में अन्न से लेकर फल-सब्जियों तक का भंडार भरपूर है, किसी चीज की कमी नहीं है।
अन्न भंडारण की स्थिति- गेहूं, चावल, दाल से भरे गोदाम
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में गेहूं और चावल जैसे मुख्य खाद्यान्नों का पर्याप्त स्टॉक है।- गेहूं का उत्पादन 2023-24 में 1132.92 लाख मीट्रिक टन था, जो 2024-25 में बढ़कर 1154.30 लाख मीट्रिक टन हो गया।
- चावल का उत्पादन 1378.25 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 1464.02 लाख मीट्रिक टन हो गया।
- दालों का उत्पादन 242.46 से बढ़कर 250.97 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया।
- तिलहन उत्पादन 396.69 से बढ़कर 428.98 लाख मीट्रिक टन हो गया है।
फल-सब्जियों की भी नहीं है कोई कमी
मंत्री ने बताया कि देश में बागवानी फसलों का भी उत्पादन बढ़ा है।- फल-सब्जियों का उत्पादन 3547 से बढ़कर 3621 लाख मीट्रिक टन हुआ है।
- आलू 570.53 से बढ़कर 595.70 लाख मीट्रिक टन,
- प्याज 242.67 से बढ़कर 288.77 लाख मीट्रिक टन,
- टमाटर 213.23 से बढ़कर 215.49 लाख मीट्रिक टन हुआ है।












