ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज का जन्मदिन आज, लाड़ली बहना योजना की होगी लॉन्चिंग, 413 निकायों में रोपे जाएंगे 23,360 पौधे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लॉच्निंग होगी। भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री लगभग एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में योजना के आवेदन पत्र भरने का शुभारंभ करेंगे। सीएम स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरकर महिलाओं को योजना से जुड़ी जानकारी देंगे। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके लिए इस बार के बजट में सरकार ने 8,100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 5 मार्च 2023 को शिवराज अपने जीवन काल के 23,360 दिन पूरे कर रहे हैं। इसीलिए आज प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 23,360 पौधे रोपे जाएंगे।

जन्मदिन पर पौधे लगाने की अपील

19 फरवरी 2023 को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण अभियान के दो वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने लोगों से उनके जन्मदिन पर एक पौधा रोपने की अपील की थी। शिवराज ने कहा था कि जन्मदिन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन सरकार के कामों में, जनता की सेवा में और अन्य महत्वपूर्ण कामों में लगे इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। कृपया कोई होर्डिंग न लगाएं और औपचारिकता न करें। यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो अपने घर या आसपास कहीं एक पैड़ लगा दें या किसी जरूरतमंद भाई या बहन की छोटी सी मदद कर दें। मेरे लिए यही शुभकामना होगी।

शिवराज बोले – घर आकर देंगे लाभ

मूल निवासी और आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत नहीं है। योजना का लाभ देने के लिए गांव, शहर और वार्ड में अधिकारिेयों की टीम आएगी और वहीं बैठकर फॉर्म भरवाएगी। शिवराज ने कहा- आपके वार्ड, आपके गांव और शहर में योजना का लाभ देंगे। भटकना बिल्कुल नहीं है।

संबंधित खबरें...

Back to top button