ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

मैं सिर्फ तुम्हारा हूं…! अफेयर की चर्चाओं के बीच शिखर ने कंफर्म किया रिलेशन, जान्हवी का ये कमेंट हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट भी किए जा चुके हैं। हाल ही में शिखर ने सोशल मीडिया पर जान्हवी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, जो वायरल हो गया। जानिए क्या है वो कमेंट…

पिंक ड्रेस में वो लड़की कौन थी ?

दरअसल, हाल ही में जान्हवी के फ्रेंड ओरहान अवत्रमणि (orry) ने सोशल मीडिया पर एक पार्टी का वीडियो शेयर किया था। जिसमें सुहाना खान, सारा अली खान, खुशी कपूर, निर्वाण खान जैसे तमाम स्टार किड्स नजर आए थे। हालांकि, जान्हवी कपूर इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाईं। लेकिन, उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया यहां शामिल हुए थे।

इस वीडियो में शिखर, पिंक ड्रेस पहने किसी दूसरी लड़की के साथ नजर आ रहे थे। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो जान्हवी ने कमेंट कर लिखा- पिंक ड्रेस में वो लड़की कौन थी ? इस पर जवाब देते हुए शिखर ने लिखा- ‘आई एम ऑल योर्स’ यानी मैं सिर्फ तुम्हारा हूं। कमेंट वायरल होने के बाद दोनों ने डिलीट कर दिए। दोनों की बीच हुई बातचीत ने यह साफ कर दिया है कि, वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

चर्चा में हैं जान्हवी-शिखर की डेटिंग की खबरें

जान्हवी और शिखर एक दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। कुछ समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर और जान्हवी के रिश्ते के बारे में लोगों को तब पता चला, जब कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने जान्हवी और सारा अली खान से कहा था कि एक समय था जब दोनों (सारा और जान्हवी) दो सगे भाइयों को डेट करती थीं। ये दोनों सगे भाई कोई और नहीं बल्कि शिखर और वीर पहाड़िया ही थे।

(इनपुट – विवेक राठौर)

ये भी पढ़ें- फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरू आ रही फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने दो दिन बाद किया आरोपी को गिरफ्तार; मिल गई जमानत

संबंधित खबरें...

Back to top button