ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

दिग्विजय खेमे की मोना सुस्तानी और बसपा नेता उषा चौधरी ने जॉइन की BJP; प्रीतम लोधी की हुई वापसी

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके चलते नेता-कार्यकर्ता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजगढ़ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोना सुस्तानी ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी से निष्कासित प्रीतम लोधी की वापसी हुई। कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोना सुस्तानी, बसपा नेता उषा चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ली है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा ने तीनों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

मोना सुस्तानी कौन है ?

मोना सुस्तानी पूर्व विधायक गुलाब सिंह सुस्तानी की बहू हैं, वो जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, एमपी एग्रो के चेयरमैन के साथ दो बार राजगढ़ विधायक भी रह चुके है। मोना सुस्तानी कांग्रेस में कई पदों पर रहने के साथ ही साल 2019 में राजगढ़ संसदीय सीट से सांसद प्रत्याशी भी रही है।

इतना ही नहीं वे दिग्विजय खेमे की मानी जाती हैं। राजगढ़ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह और नाथरा कुप्रथा को लेकर बड़े स्तर पर अवेयरनेस अभियान चलाने के लिए भी मोना सुस्तानी काफी चर्चित रही है।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button