ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, राहत के कोई संकेत नहीं, पूर्वी हिस्सों में भी हीटवेव का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों का कहर जारी है। प्रदेश अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। दिन में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता है, वैसे-वैसे गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देती है। धूप इतनी तेज है कि लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। क्योंकि दोपहर में लू का खतरा बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि इस समय ड्राई वेदर है। अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। यह साइकलिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 के तौर है। ये ऊपरी हवा का चक्रवात है। अभी प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं।

हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश में आज तापमान करीब 40 से 42 तक जाने की संभावना है। इसमें थोड़ा सा गिरावट है, क्लियर स्काई जाएगा। प्रदेश में अभी हीटवेव कुछ जगह है। बड़वानी और अलीराजपुर में तीन दिन लगातार है। शिवपुरी दतिया भिंड में दो दिन (आज और कल) है। जबकि मंदसौर और नीमच में तीसरे दिन से है। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज में आज हीटवेव है। टीमकमढ़ और निवाड़ी में पांचों दिन हीटवेव रहेगी।

इस बार अच्छा रहेगा मानूसन

इस बार गर्मी से मानूसन अच्छा पड़ सकता है। वहीं 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। यानी ±5% ज्यादा रहेगा नार्मल से। फिलहाल, गर्मी से अभी तक कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं टूटा है।

20 अप्रैल को सीधी सबसे ज्यादा टेम्परेचर

  • सीधी में 44.2 डिग्री
  • टीकमगढ़ में 43.4
  • खजुराहो में 43.2
  • शिवपुरी में 43
  • रीवा और नौगांव में 42.5
  • मंडला में 42.3
  • सतना में 42 डिग्री
  • भोपाल में 40.6 डिग्री
  • इंदौर में 39.4 डिग्री
  • ग्वालियर में 41.2 डिग्री
  • उज्जैन में 39.2 डिग्री
  • जबलपुर में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

अप्रैल महीने में भोपाल में ऐसा रहा तापमान

साल दिन और तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
2024 40.8 (29 अप्रैल)
2023 40.9 (17-18 अप्रैल)
2022 43.3 (30 अप्रैल)
2021 42.8 (30 अप्रैल)
2020 40.8 (31 अप्रैल)
2019 43.7 (30 अप्रैल)
2018 42.8 (29 अप्रैल)
2017 42.7 (18 अप्रैल)
2026 42.6 (17 अप्रैल )
2015 42.5 (20 अप्रैल)

संबंधित खबरें...

Back to top button