अंतर्राष्ट्रीय

Cambodia के ग्रैंड डायमंड होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत… कई लापता; जान बचाने 5वीं मंजिल से कूदते दिखे लोग

कंबोडिया के होटल कसीनो में गुरुवार को आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोगों घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद कई लोग लापता हो गए हैं। कंबोडिया के पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल और कसीनो में ये हादसा हुआ है।

5वीं मंजिल से नीचे कूदते दिखे लोग

घटनास्थल से चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग से बचने के लिए लोग 5वीं मंजिल से नीचे पर कूद रहे हैं। बताया जा रहा है कि, होटल में आग की ये घटना आधी रात में हुई। जिसके बाद भड़कते हुए आग ने बिल्डिंग के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार 1:30 बजे) तक कुल 53 लोगों को बचाया जा चुका था।

50 लोगों के फंसे होने की भी खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसीनो में अभी भी करीब 50 लोगों के फंसे होने की भी खबर है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। राहत-बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। आग लगने की वजह से होटल का कुछ हिस्सा गिर गया है। कड़ी मशक्कत के बाद हादसे में कुल 53 लोगों को बचाया जा सका। आग इतनी भयानक थी कि लोगों को रेस्क्यू करने में टीम को परेशानी हो रही थी।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button