Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल में नशे की तड़प में बेचैन सौरभ के कातिल, इंजेक्शन की मांग कर रहा साहिल, मुस्कान की भी तबीयत बिगड़ी...

Follow on Google News
जेल में नशे की तड़प में बेचैन सौरभ के कातिल, इंजेक्शन की मांग कर रहा साहिल, मुस्कान की भी तबीयत बिगड़ी...
मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल, जो पहले से ही नशे के आदी थे, जेल में जाने के बाद नशे की तड़प से परेशान नजर आए हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जेल में नशे की मांग की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से दोनों को जेल के नशामुक्ति केंद्र में निगरानी के तहत रखा गया है।

मुस्कान और साहिल की तबीयत बिगड़ी

सूत्रों के अनुसार, मुस्कान और साहिल दोनों को जेल के अंदर नशे की तलब हो रही थी, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस वजह से उन्हें जेल प्रशासन ने नशामुक्ति केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है, जहां उनकी सेहत पर डॉक्टर्स निगरानी रख रहे है। अगर उनकी स्थिति और खराब होती है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों को सामान्य होने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है।

साहिल ने लगाई थी मुस्कान को नशे की लत

सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल की नशे की लत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेरहमी से की गई हत्याकांड से यह आशंका जताई जा रही है कि नशे का इसके पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है। मुस्कान के परिवारवालों ने भी यह आरोप लगाया था कि मुस्कान और साहिल दोनों नशे के आदी हैं और साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई थी।

नशे के इंजेक्शन लेते थे

जानकारी के अनुसार मुस्कान और साहिल नशे के इंजेक्शन लेते थे और तमाम प्रकार के नशे का सेवन करते थे। मुस्कान के परिजनों का कहना था कि इन दोनों की नशे की आदतें बेहद खतरनाक थीं और उनकी जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुकी थीं। अब जेल में रहने के दौरान इनकी नशे की तलब और परेशानी साफ तौर पर देखी जा रही है।

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद

मुस्कान और साहिल को न्यायिक अभिरक्षा में मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भेजा गया था। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन जेल मैनुअल के हिसाब से दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। मुस्कान को महिला बैरक में रखा गया था, जबकि साहिल शुक्ला को पुरुष बैरक में रखा गया है। जेल जाने के बाद से ही मुस्कान काफी परेशान दिख रही है, लेकिन साहिल कुछ नहीं बोल रहा था।

नशे की तलब से जूझ रही मुस्कान

सूत्रों के अनुसार, मुस्कान को जेल में आने के बाद लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह पूरी रात करवटें बदलती रही और खाना खाने से भी मना कर दिया था। हालांकि, जेल प्रशासन ने मुस्कान को समझाकर उसे खाना खिलाया। इसके अलावा, मुस्कान के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह जेल में नशे की तलब से जूझ रही है, जिस कारण वह परेशान हो रही है।

साहिल की नशे की मांग

वहीं, साहिल की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। सूत्रों का कहना है कि साहिल जेल में रहते हुए खुलेआम नशे की मांग कर रहा है। वह नसों में इंजेक्शन के माध्यम से नशा करता है, और जेल में नशे के लिए उसकी तड़प साफ नजर आ रही है। नशे के आदी होने के कारण दोनों ने खाना पीना छोड़ दिया था, लेकिन जेल प्रशासन ने जैसे-तैसे उन्हें समझाकर खाना खिलाया।

जेल प्रशासन की निगरानी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने कहा कि जेल में बंदियों के इलाज और देखभाल के लिए पूरी व्यवस्था है। दोनों आरोपियों पर निगरानी रखी जा रही है और यदि उनकी तबीयत बिगड़ती है, तो उन्हें डॉक्टरों के निगरानी में उपचार के लिए भेजा जा सकता है। ये भी पढ़ें- मणिपुर : अरम्बाई तेंगोल और UNLF के बीच झड़प, 4 उग्रवादी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts