Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sangram Singh ने रचा इतिहास : MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बने, पाकिस्तानी रेसलर को 90 सेकंड में हराया

Follow on Google News
Sangram Singh ने रचा इतिहास : MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बने, पाकिस्तानी रेसलर को 90 सेकंड में हराया
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में अपनी पहली एमएमए (मिक्सड मार्शल आर्ट) फाइट जीत ली है। संग्राम सिंह ने महज 1 मिनट और 30 सेकंड में अपने से 17 साल छोटे पाकिस्तानी पहलवान अली रजा नासिर को हरा दिया। यह 93 किग्रा वर्ग में किसी भारतीय की सबसे कम समय में जीत का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वह मिक्सड मार्शल आर्ट मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बन गए हैं।

बिग बॉस में भी लिया था हिस्सा

40 वर्षीय संग्राम सिंह ने जॉर्जिया (अमेरिका) में आयोजित गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड जीत दर्ज की। अपने से 17 साल छोटे पहलवान को हराकर उन्होंने साबित कर दिया कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। संग्राम सिंह की गिनती देश के मल्टीटैलेंटेड प्लेयर्स में होती है। वे कॉमनवेल्थ हैवीवेट कुश्ती चैंपियनशिप के चैंपियन रह चुके हैं। संग्राम ने बिग बॉस जैसे लोकप्रिय शो में भी हिस्सा लिया और खूब वाहवाही बटोरी।

मुकाबला जीतने के बाद क्या बोले संग्राम सिंह

MMA मुकाबला जीतने के बाद संग्राम सिंह ने कहा, 'जीत का मतलब सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वी को हराना नहीं है। इसका मतलब है अपनी सीमाओं को पार करना। जब आपके पास दृढ़ संकल्प और सफल होने की इच्छा हो तो उम्र सिर्फ एक संख्या है।'

8 साल तक व्हीलचेयर पर थे संग्राम सिंह

एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले संग्राम सिंह ने बचपन में काफी संघर्ष किया है। जब वे करीब 3 साल के थे, तब उन्हें रूमेटाइड अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। जिसके कारण उन्हें करीब 8 साल तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और उसी का नतीजा है कि आज वह एक खिलाड़ी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दुनिया भर में कमाया है। कुश्ती में लगभग 25 वर्षों का शानदार करियर रहा है। ये भी पढ़ें- शतरंज ओलंपियाड 2024 : भारत ने इतिहास रचा, पुरुष और महिला टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीते
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts