सांची दूध हुआ महंगा, अब फूल क्रीम दूध मिलेगा 67 रुपए लीटर; जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें

भोपाल। मदर डेयरी, अमूल के बाद अब सांची दूध भी महंगा हो गया है। सांची ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। सांची दूध के रेट में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद सांची का फूल क्रीम दूध अब 67 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। नई कीमतें 7 मई, बुधवार से लागू होंगी। यानी अब ग्राहकों को दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।





















