अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

VIDEO : रूस में सेना का कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोग थे सवार, इंजन में आग लगने के कारण हुआ हादसा

मास्को। रूसी सेना का कार्गो प्लेन मंगलवार को पश्चिमी रूस के एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस दौरान विमान में 15 लोग सवार थे।

मंत्रालय के मुताबिक, आईएल-76 विमान इवानोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के आठ सदस्य और सात यात्री सवार थे। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के दौरान इंजन में आग लगने को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।

पहले भी हो चुका है ऐसा ही हादसा

23 जनवरी को रूसी इल्युशिन आईएल-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन भी क्रेश हो गया था। इस विमान में यूक्रेनी युद्धबंदियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। उस समय रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से जानकारी आई थी कि इस विमान हादसे में चालक दल के छह सदस्य और 3 अन्य लोगों के साथ 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे। इन सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी। हालांकि, इस घटना को लेकर यूक्रेन ने रूस पर गंभीर आरोप लगाए थे। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यह रूस ने सोची समझी साजिश के जरिए ही प्लेन को दुर्घटनाग्रस्त कराया है।

अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button