राष्ट्रीय

Election Commissioner: रिटायर्ड IAS अरुण गोयल बने देश के नए इलेक्शन कमिश्नर, संभाला पदभार

नई दिल्ली। रिटायर्ड IAS अरुण गोयल ने सोमवार इलेक्शन कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने शुक्रवार को ही अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। गोयल को 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की आयु में सेवानिवृत्त होना था। वे 1985 बैच के IAS अफसर थे।

1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी

गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। अरुण गोयल को 18 अगस्त 2020 को पद से इस्तीफा देने वाले अशोक लवासा की जगह नियुक्त किया गया है।

दिसंबर 2027 तक सेवाएं देंगे

पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अरुण गोयल केंद्र सरकार के कई विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले तक अरुण गोयल भारी उद्योग सचिव की भूमिका में थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी काम किया है। गोयल दिसंबर 2027 तक निर्वाचन आयोग में सेवाएं देंगे।

ये भी पढ़ें- Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

गुजरात चुनाव से पहले हुई नियुक्ति

चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा तब की गई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर और तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button