ताजा खबरराष्ट्रीय

रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, 175 यात्रियों की बची जान

रांची। सोमवार को पटना से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान एक विशाल पक्षी से टकरा गया। यह घटना करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई, जिसके बाद फ्लाइट का संतुलन बिगड़ गया और उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 175 यात्री सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित हैं।

एयरक्राफ्ट को हुआ बाहरी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिद्ध से टकराने के कारण विमान के बाहरी ढांचे को नुकसान पहुंचा, हालांकि बड़ा नुकसान टल गया। एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर गिद्ध की मौजूदगी असामान्य है, लेकिन गर्मियों में बड़े पक्षियों की उड़ानें बढ़ जाती हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

पायलट की सतर्कता ने बचाई सैकड़ों जानें

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट संख्या (Airbus A320) को दोपहर 1:14 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। DGCA और इंडिगो एयरलाइंस ने जांच के आदेश दिए हैं।

रविवार को भी मौसम के कारण बिगड़े हालात

इस घटना से ठीक एक दिन पहले रायपुर से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E 6313 को भी खराब मौसम का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में धूलभरी आंधी और कम दृश्यता के कारण फ्लाइट को कई बार हवा में चक्कर लगाना पड़ा। हालांकि, पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सही वक्त पर लैंडिंग कराई, जिससे हादसा टल गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button