Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hariyali Teej 2025Rakhi BandhanRaksha Bandhan 2025 : 8 या 9 अगस्त… कब है रक्षाबंधन? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Raksha Bandhan 2025 : 8 या 9 अगस्त… कब है रक्षाबंधन? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Raksha Bandhan 2025 रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं और जीवनभर रक्षा करने का वादा करते हैं।

    रक्षाबंधन 2025 की तारीख और समय

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त 2025, दोपहर 2:12 बजे से होगी और इसका समापन 9 अगस्त 2025, रात 1:24 बजे पर होगा। इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

    रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त

    राखी बांधने का सबसे शुभ समय : 9 अगस्त को सुबह 06:18 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा।

    • सूर्योदय : सुबह 06:18 बजे
    • सूर्यास्त : शाम 07:10 बजे
    • चंद्रोदय : शाम 07:24 बजे
    • चंद्रास्त : चंद्रास्त नहीं
    • ब्रह्म मुहूर्त : 04:49 AM से 05:33 AM
    • प्रातः सन्ध्या : 05:11 AM से 06:18 AM
    • अभिजित मुहूर्त : 12:18 PM से 01:10 PM
    • विजय मुहूर्त : 02:53 PM से 03:44 PM
    • गोधूलि मुहूर्त : 07:10 PM से 07:32 PM
    • सायाह्न सन्ध्या : 07:10 PM से 08:17 PM
    • अमृत काल : 03:42 AM, 10 अगस्त से 05:16 AM, 10     अगस्त
    • निशिता मुहूर्त : 12:22 AM, 10 अगस्त से 01:06 AM, 10 अगस्त
    • सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:18 AM से 02:23 PM

    रक्षाबंधन पूजा विधि

    • सुबह स्नान करके घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें।
    • गंगाजल से शुद्धिकरण करें।
    • चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर रखें।
    • देसी घी का दीपक जलाकर पूजा करें और आरती करें।
    • फल, मिठाई और केले आदि का भोग लगाएं।
    • भगवान से सुख-शांति और रक्षा की कामना करें।
    • पूजा के बाद बहन भाई को तिलक लगाकर राखी बांधे और मिठाई खिलाएं।

    रक्षाबंधन पर ध्यान रखने योग्य बातें

    • भाई-बहन के बीच कोई बहस या झगड़ा न हो।
    • किसी के लिए बुरा न सोचें, मन शांत और सकारात्मक रखें।
    • घर और पूजा स्थान की सफाई जरूर करें।
    • उपहार में काले रंग की चीजें न दें, शुभ रंगों को प्राथमिकता दें।

    रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, आस्था और भरोसे को और मजबूत करने का मौका होता है। इस दिन को सादगी और श्रद्धा से मनाएं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts