अन्यइंदौरखेलमध्य प्रदेश

MP की बेटी ने इटली में रचा इतिहास, इंटरनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

मप्र की बेटी ने इटली में इतिहास रच दिया। खरगोन जिले के रायबिड़पुरा गांव की छात्रा कल्पना गुर्जर ने इंटरनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप में इटली में स्वर्ण पदक जीता है। अंडर 26 में सिंगल इवेंट में इतिहास रचने वाली कल्पना ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। कल्पना ने प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।

48 देशों के 152 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इटली में विश्व स्तरीय ब्रिज स्पर्धा में रायबिड़पुरा की 2 छात्रा शामिल हुई थी। बावन ताश के पत्तो से खेले जाने वाले ब्रिज खेल में विश्वभर के 48 देशों के 152 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। रविवार की देर रात तक चली इस स्पर्धा में कल्पना अंतिम राउंड में स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल हुई है।

गांव में खुशी का माहौल

आजादी के अमृत महोत्सव के साथ कल्पना की उपलब्धि से गृह जिले खरगोन और रायबिड़पुरा में खुशी का माहौल है। तीन दिन पहले रायबिड़पुरा की कल्पना गुर्जर और विध्या पटेल ने पेयर इवेंट में रजत पदक जीता था। किसान व ब्रिज क्लब के सदस्य अनिल वर्मा का कहना है कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतना गौरव की बात है। देश दुनिया में खरगोन और रायबिड़पुरा का नाम रोशन हुआ है।

ये भी पढ़ें: ISSF World Cup : MP के शूटर ऐश्वर्य ने जीता गोल्ड मेडल, CM शिवराज और खेल मंत्री ने दी बधाई

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button