Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैतूल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में हड़कंप, बाथरूम में लटका मिला शव, रेप का था आरोपी

Follow on Google News
बैतूल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में हड़कंप, बाथरूम में लटका मिला शव, रेप का था आरोपी
बैतूल। जिला जेल में एक कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ने शनिवार-रविवार की रात उसने बाथरूम की छत पर लगे पटरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

प्रकरण को लेकर परेशान था कैदी

दरअसल, बैतूल की जिला जेल में शनिवार-रविवार की रात रेप केस में बंद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी संदीप (28) उर्फ गोलू उर्फ गोटू बैरक नंबर-2 में बंद था। रात उसने बाथरूम की छत पर लगे पटरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक आठनेर थाना क्षेत्र का निवासी था और उसके खिलाफ मामला बैतूल कोर्ट में विचाराधीन था। बताया जा रहा है कि कैदी अपने प्रकरण को लेकर परेशान था। परिवार द्वारा न्यायालय में मदद न मिलने से वह नाराज था। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

आरोपी को पिछले महीने लाया गया था जेल

मृतक संदीप पर रेप का आरोप था। आठनेर थाने में नाबालिग से रेप, अपहरण का मामला दर्ज था। इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है। आरोपी को 18 दिसंबर 2024 को जेल लाया गया था। मृतक का पूरा परिवार चांदूर बाजार महाराष्ट्र में रहता है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह दो साल से फरार चल रहा था।

जेल की सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की जानकारी पर जेल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस घटना की गहराई से जांच कर रहे हैं। मृतक कैदी के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts