राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ढाका पहुंचे, बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद ने किया स्वागत, विजय दिवस समारोह में होंगे शामिल
50वें विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज ढाका पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद ने उनका स्वागत किया। अपनी इस पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और पाकिस्तान से 1971 में बांग्लादेश को मिली आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1471008170508455941












