ताजा खबरराष्ट्रीय

Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का दूसरा चरण संपन्न, डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, साध्वी ऋतंभरा को मिला पद्म भूषण सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण में 68 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस नागरिक अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

बिहार की लोकगायिका को मरणोपरांत पद्म विभूषण

इस बार सम्मानित होने वालों में बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। डॉ. शारदा सिन्हा छठ गीतों और लोकसंगीत के माध्यम से न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय रहीं। उनका संगीत सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा माना जाता है।

साध्वी ऋतंभरा को मिला पद्म भूषण

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनका योगदान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय रहा है।

पहले चरण में 71 हस्तियों को मिला सम्मान

इससे पहले 28 अप्रैल को आयोजित पहले चरण की पुरस्कार समारोह में 71 हस्तियों को से सम्मानित किया गया था। इसमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री सम्मान प्रदान किए गए थे।

139 पद्म पुरस्कार वितरित

सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित 2025 के पद्म पुरस्कारों में कुल 139 हस्तियों को सम्मानित करने का ऐलान किया था।

  • 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।
  • 19 हस्तियों को पद्म भूषण
  • 113 को पद्म श्री से नवाजा गया है।
  • पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 23 महिलाएं और 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button