जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

सिवनी में हादसा : तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

सिवनी। जिले के छपारा थाना अंतर्गत देवगांव में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। सोमवार को तीनों बच्चे तालाब पर नहाने के लिए पहुंचे थे। जहां नहाते समय वे गहरे पानी में समा गए। मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

नहाने के लिए घर से निकले थे तीनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, ये मामला छपारा थाना के देवगांव का है। तीनों बच्चे दोपहर करीब 12 बजे घर से नहाने के लिए तालाब पर गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े देखकर लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

इस तलाब में नहाने के लिए गए थे तीनों बच्चे।

गांव में पसरा मातम

इधर, इस दुर्घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। तीनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में आदर्श (6) पिता भारत झरिया, दीपांशु यादव (5) पिता सुरेश यादव और आदित्य झरिया (5) पिता राजेश झरिया शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: शहडोल में हादसा : नदी में डूबने से दो बहनें समेत तीन बच्चियों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button